चीन: मानवाधिकार कार्यकर्ता को 10 साल की क़ैद

चीन की एक अदालत ने जाने माने मानवाधिकार कार्यकर्ता चेन शी को राज हित के विरोध में काम करने के दोष में 10 साल क़ैद की सज़ा सुनाई है.

उनकी पत्नी और एक मानवाधिकार समूह का कहना है कि अदालत ने माना कि चेन के 36 लेख राज के हित के विरोध में थे.

उन लेखों को चेन ने वेबसाईट पर प्रकाशित किया था.

इन लेखों में राजनीतिक और मानवाधिकार से जुड़े मामलों में सुधार की बात कही गई थी.

चेन की पत्नी का कहना कि उन्होंने अपने आप को निर्दोश बताया लेकिन वो फ़ैसले के विरूद्ध अपील नहीं करेंगे.