लीबिया में गद्दाफ़ी की तस्वीरों वाले नोट बदलेंगे

लीबिया के केंद्रीय बैंक का कहना है कि उसने पुराने नोटों को वापस लेना शुरु कर दिया है जिसमें पूर्व शासक और राष्ट्रपति कर्नल गद्दाफ़ी की तस्वीरें छपी हुई हैं.

बैंक के गवर्नर सादिक़ उमर एल्काबेर ने राजधानी त्रिपोली में पत्रकारों को बताया कि लोगों को पचास दीनार के नोट जमा करने के लिए मार्च तक का समय दिया गया है.

पचास दीनार लीबिया में प्रचलित सबसे बड़ा नोट है.

उनका कहना है कि छोटो नोटों को बाद में बदला जाएगा. बैंक ने नए नोट छापने शुरु कर दिए हैं.