चिली के दो जनरल अवैध ढंग से हथियार बेचने के दोषी

चिली में सुप्रीम कोर्ट ने सेना के दो जनरलों को 20 वर्ष पहले क्रोएशिया को अवैध ढंग से हथियार बेचने का दोषी पाया है.

उन्होंने ऐसा संयुक्त राष्ट्र के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए किया था.

अदालत ने दोनों जनरलों को तीन-तीन वर्ष क़ैद की सज़ा सुनाई है जो उन्हें नज़रबंदी के रूप में काटनी होगी.

इस मामले में सात अन्य लोगों को भी दोषी पाया गया और सज़ा सुनाई गई है.