पेरु में नशामुक्ति केंद्र के मालिक पर हत्या का जुर्म
पेरु में नशा मुक्ति केंद्र के मालिक पर हत्या का जुर्म दर्ज किया गया है.
इस नशा मुक्ति केंद्र में पिछले शनिवार आग लग गई थी जिसमें 27 लोग मारे गए थे.
गिरफ़्तार किए गए राउल गार्सिया का बेटा भी इस हादसे में मारा गया और उनका कहना है कि वे निर्दोष हैं.
लेकिन पुलिस का कहना है कि उनके नशा मुक्ति केंद्र का लाइसेंस भी नहीं था, अग्निशमन का इंतज़ान नहीं था और आग लगने की स्थिति में बाहर निकलने का रास्ता भी नहीं था.




























