मंगल ग्रह की मिशन से नासा ने खींचे हाथ
अमरीकी स्पेस एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह की मिशन से अपने हाथ खींच लिए हैं. ये निर्णय नासा की बजट में 0.3 प्रतिशत की कटौती के बाद लिया गया है.
नासा के अधिकारियों ने कहा है कि वे साल 2016 और 2018 में यूरोपीय स्पेस एजेंसी के साथ होने वाली एक्सोमार्स मिशन से पीछे हट रहे हैं.
उन्होंने कहा कि वे इससे बचने वाले धन को अन्य क्षेत्रों में लगाएंगे.
इस मिशन का मकसद मंगल ग्रह की सतह से मिट्टी के नमूने लाना था ताकि वहां जीवन के किसी भी प्रकार के संकेतों के बारे में शोध किया जा सके.




























