भारत ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने आज ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया. इस दौरान ब्रह्मोस ने राजस्थान में एक पूर्वनिर्धारित लक्ष्य को नष्ट किया.

ब्रह्मोस आकाश से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल है और इसकी मारक क्षमता 290 किमी है.

ब्रह्मोस का विकास डीआरडीओ और रूस ने संयुक्त रूप से किया है.

इसका नामकरण भी भारत की नदी ब्रह्मपुत्र और रूसी नदी मोस्क्वा के नाम पर किया गया है.