मुंबई हमला:पाकिस्तानी जांच आयोग ने बयान दर्ज किए
मुंबई में नवंबर 2008 में हुए आतंकवादी हमले की जांच के लिए पाकिस्तान से आए न्यायिक आयोग ने इस मामले में शनिवार को मुख्य जांचकर्ता अधिकारी और दो डॉक्टरों के बयान लिए हैं.
ये कार्रवाई कैमरे के सामने चीफ मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट एसएस शिंदे के समक्ष हुई जहां सरकारी वकिल उज्जवल निकम भी मौजूद थे.
आठ सदस्यीय इस न्यायिक आयोग दूसरे दिन इस आतंकवादी हमले की जांच करने वाले वरिष्ठ इंस्पेक्टर रमेश महले के बयान भी दर्ज किए.
मुबंई हमलों में 165 लोग मारे गए थे और इन हमलों में एक मात्र जीवित हमलावर अजमल आमिस कसाब पकड़ा गया था.




























