ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

जमीन से जमीन पर मार करने वाले क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का आज उड़ीसा के चांदीपुर केंद्र से सफल परीक्षण किया गया.

भारत और रूस के संयुक्त तकनीकी उपक्रम के तहत तैयार किए गए इस मिसाइल में दो सौ से तीन सौ किग्रा. तक पारंपरिक अथवा परमाणु विस्फोटक को ढोने की क्षमता है.

ब्रह्मोस की मारक क्षमता 290 किमी. है.

ब्रह्मोस का पिछला परीक्षण इसी महीने की चार तारीख को किया गया था.