सेना इंटरनेट पर अफवाहों पर ध्यान न दे: चीन
चीन के आधिकारिक सैन्य समाचार-पत्र ने सैनिकों को चेतावनी दी है कि वे इंटरनेट पर अफवाहों पर जरा भी ध्यान न दें और पार्टी के प्रति पूरी तरह से वफादार बने रहें.
इस चेतावनी की पृष्ठभूमि ये है कि चीन में बीते हफ्ते छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और 16 वेबसाइटों को बंद कर दिया गया क्योंकि उन्होंने तख्तापलट की अफवाह फैलाई थी.
इन कदमों को चीन में अगले वर्ष होने वाले नेतृत्व बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है.
चीन के आधिकारिक सैन्य समाचार-पत्र में इस बात पर जोर दिया गया है कि सेना का नेतृत्व पूरी तरह से कम्युनिस्ट पार्टी के हाथों में है.




























