पैदल चलने से डिप्रेशन से छुटकारा
पैदल चलने के कई फायदे हैं और उनमें एक ये है कि अगर आप पैदल चलते हैं तो इससे आप डिप्रेशन की समस्या से निजात पा सकते हैं.
ये ताज़ा जानकारी स्कॉटलैंड की स्वास्थ्य पत्रिका मेंटल हेल्थ एंड फिज़िकल एक्टीविटी द्वारा किए गए एक शोध में सामने आया है.
हालांकि इससे पहले भी ज्यादा ताकत वाले व्यायामों से भी डिप्रेशन की समस्या दूर होने के बारे में पता चल चुका था लेकिन पैदल चलने जैसी साधारण क्रिया भी अवसाद दूर करने में मदद कर सकती है इसका पता अब चला है.
ऐसा माना जाता है हर दसवां व्यक्ति जीवन में कभी ना कभी अवसाद का शिकार ज़रूर होता है.




























