बृहस्पति के चांद पर घर बसाने की योजना

यूरोपीय स्पेस एंजेसी- ईएसए ने बृहस्पति ग्रह के चंद्रमाओं को खोजने के लिए एक नये मिशन को मंजूरी दे दी है.

ईएसए का कहना है कि दस वर्षों की अवधि में एक नए अंतरिक्ष यान छोड़ा जाएगा जिसे वर्ष 2030 तक बृहस्पति ग्रह पर पहुंचना होगा.

ये मिशन बृहस्पति के तीन बड़े चंद्रमाओं यूरोपा, गेनिमेड और केलिस्टो का अध्ययन करेगा जो बर्फ की तरह ठंडे हैं और समझा जाता है कि इनमें समुद्र भी मौजूद हैं.

ईएसए का कहना है कि ये मिशन इस बात की संभावनाओं को तलाशेगा कि क्या बृहस्पति के चंद्रमाओं पर जीवन के अनुकूल दशाएं हैं, क्या वहां इंसान घर बसाकर रह सकता है.

साथ ही ये मिशन यूरोपा चंद्रमा पर उन जगहों की पहचान करेगा जहां भविष्य में एक नया मिशन भेजा जा सकता है.