रविवार को धरती के सबसे नजदीक होगा चांद
रविवार की रात चांद धरती के सबसे नजदीक होगा और अपेक्षाकृत बड़ा दिखाई देगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस घटनाक्रम को सुपरमून कहा जाता है और इस साल ऐसा बुद्घ पुर्णिमा के अवसर पर हो रहा.
नवंबर की 28 तारीख को चांद धरती से सबसे दूर रहेगा और दोनों की बीच की दूरी 4,06,349 रहेगी.
इसलिए 6 मई को दिखने वाला चांद नवंबर 28 को दिखने वाले चांद से 11 प्रतिशत बड़ा दिखाई देगा.




























