चेन ने कहा, चीन छो़ड़ने के बारे में कोई प्रगति नहीं
चीनी कार्यकर्ता चेन ग्वांगचेंग ने कहा है कि उनके चीन छोड़ने के बारे में कोई प्रगति नहीं हुई है और उन्हें लगता है कि उनके भविष्य को लेकर अमरीका का कोई समझौता हो गया है.
चेन ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि वो अब तक पासपोर्ट के लिए अप्लाई नहीं कर पाए हैं और कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है.
दृष्टिहीन चेन पिछले दिनों बीजिंग के अमरीकी दूतावास को छोड़ने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं.
चेन का आरोप है कि उनके कुछ दिन अमरीकी दूतावास में शरण लेने की वजह से चीनी अधिकारी उनके परिवार वालों से “बदला ले” रहे हैं.




























