न्यूयॉर्क पुलिस ने 33 साल पहले हुए गुमशुदगी के मामले को सुलझाया

न्यूयॉर्क पुलिस ने तैंतीस साल पहले हुई एक स्कूली छात्र की गुमशुदगी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त 51 वर्षीय पेडरो हरनैंडिज ने स्वीकार किया है कि वर्ष 1979 में वो छह साल के स्कूली छात्र एटन पाट्ज को उसके बस स्टॉप से बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और एक दुकान की बेसमेंट में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

बाद में पेडरो ने एटन पाट्ज के शव को एक संकरी गली के कूड़े के ढेर में फेंक दिया जहां से उसे सफाईकर्मियों ने हटा दिया.

इसके साथ ही करीब तीन दशक से ज्यादा तक चलने वाले गुमशुदगी के इस मामले की जांच पूरी हुई.