काले धन के खिलाफ 9 अगस्त को आंदोलन :अन्ना

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हज़ारे और बाबा रामदेव ने साझा संवाददाता सम्मेलन में काले धन के खिलाफ़ 9 अगस्त को आंदोलन करने की घोषणा की है.

बाबा रामदेव ने दावा किया कि कई संगठन इस आंदोलन में भाग लेंगे और ये एक सामूहिक आंदोलन होगा.

बाबा रामदेव का कहना था कि ये आंदोलन इसलिए कर रहे है क्योंकि एक साल होने को जा रहा है लेकिन सरकार ने अभी तक लोकपाल बिल पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.

अन्ना का कहना था कि सरकार की भ्रष्टाचार को मिटाने की मंशा नहीं है इसलिए वो काला धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ कुछ नहीं कर रही है.