पर्यटक न जाएं अंटार्कटिका!

अंटार्कटिका

अंदाज़ा है कि अंटार्कटिका पर सैर के लिए इस बार 37,000 पर्यटक जाएंगे. यहां पेंग्विन के क़रीब दो करोड़ प्रजनन जोड़े मौजूद हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि अंटार्कटिका के सैलानी इसके सुरक्षित पर्यावरण और पेंग्विनों को नुक़सान पहुंचा सकते हैं.

पेंग्विनों की संख्या पिछले कुछ सालों में गंभीर रूप से घटी है.

ग्लोबल वार्मिंग के कारण अंटार्कटिका का तापमान पिछले 60 साल में औसतन तीन डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ा है.

<link type="page"><caption> अंटार्कटिका</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/science/2013/01/130123_antarctica_chilee_globalindia_sa.shtml" platform="highweb"/></link> से <bold>बीबीसी</bold> के जूलिएट रिक्स ने इसकी पड़ताल की.

प्रजनन जोड़े

अंटार्कटिका पेंग्विन

अंटार्कटिका प्रायद्वीप पर ब्राउन बलफ़्फ का वातावरण किसी भी प्रदूषण से अभी दूर है.

आमतौर पर पर्यटकों के लिए भी यहां समुद का वही तट सुलभ है, जहां पेंग्विन और सीलों का जोड़ा प्रजनन के लिए जाता है.

पेंग्विन जोड़ा
इमेज कैप्शन, फिलहाल अंटार्कटिका पर पेंग्विन के करीब दो करोड़ प्रजनन जोड़े मौजूद हैं.

अंटार्कटिका अभियान दल के बोरिस वाइज़ का कहना है कि यहां पर्यटन को नियंत्रित करना बहुत ज़रूरी है.

शोध के मुताबिक़ पर्यटन के अलावा वैज्ञानिक कार्यक्रम भी अंटार्कटिका के <link type="page"><caption> पर्यावरण</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/science/2013/01/130123_antarctica_chilee_globalindia_sa.shtml" platform="highweb"/></link> को नुक़सान पहुंचा सकते हैं.

जबकि वैज्ञानिकों का तर्क है कि इससे अंटार्कटिका में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों पर नज़र रखने में आसानी होती है, जो पूरी दुनिया के पर्यावरण पर असर डाल सकते हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>