सोशल: ट्विटर पर कपिल शर्मा के 'प्यार का इज़हार' या...?

इमेज स्रोत, Twitter/Kapil Sharma
स्टेंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने काफी बेबाक अंदाज़ में अपने 'प्यार का इज़हार' किया है.
शनिवार सुबह कपिल ने अपनी 'गर्लफ्रेंड' के साथ एक फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. साथ में लिखा एक ख़ूबसूरत संदेश.
कपिल ने लिखा, "मैं नहीं कहूंगा कि ये मेरी बेटर हाफ़ है. बल्कि कहूंगा कि ये मुझे कंप्लीट करती है. मिलिए गिन्नी से. जिन्हें मैं बेहद प्यार करता हूं."
वैसे सोशल मीडिया पर इस बात की भी चर्चा है कि ये कपिल की आने वाली फ़िल्म 'फ़िरंगी' के प्रमोशन की रणनीति हो सकती है.

इमेज स्रोत, Twitter Screengrab
कपिल के इस अंदाज़ को सोशल मीडिया पर लोगों ने पसंद किया और कपिल शर्मा ट्विटर ट्रेंड्स की हिस्सा बन गए.
ट्विटर यूज़र राज राय ने लिखा कि कपिल आपकी पसंद बहुत अच्छी है. आपके लिए दुआएं. और हां, फाइनली आपने दीपिका पादुकोण के पीछा छोड़ दिया.
कुछ लोगों को इस सूचना पर भरोसा नहीं हुआ.
@DIL_vali_KUDI नाम के ट्विटर यूज़र ने लिखा, "मुझे लगता है कि कपिल का अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है."
@MrMashoorGulati ने ट्वीट किया, "चलो कपिल को कोई लड़की मिली. अब मेरी बेटी सरला का पीछा छूट जाएगा."
इसपर चुटकी लेते हुए नियती ने ट्वीट किया, "अब डॉक्टर मशहूर गुलाटी कपिल को छेडू लाल नहीं बुला पाएंगे."
वहीं @AkkiPritam ने ट्वीट कर डिमांड की, "कपिल की शादी शो पर ही होनी चाहिए. हम भी इसमें शामिल होना चाहते हैं."
हालांकि फ़ेसबुक पर कुछ यूज़र्स ने यह भी लिखा कि कपिल शर्मा अपनी आने वाली फ़िल्म के प्रमोशन के लिए यह कर रहे हैं.
दिनेश छिंदवानी ने लिखा, "ये न तो कपिल की वाइफ़ है और न ही उनकी गर्लफ़ेंड. कपिल ने यह फ़ोटो सिर्फ अपनी फ़िल्म 'फ़िरंगी' को प्रमोट करने के लिए ट्वीट किया है."














