स्मृति मंधाना: जिन्होंने जड़ा टी20 का सबसे तेज़ अर्धशतक

स्मृति मंधाना

इमेज स्रोत, Twitter

पढ़ने का समय: 1 मिनट

भारत की स्मृति मंधाना ने रविवार को एक और बार रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया.

उन्होंने महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

किआ सुपर लीग में वेस्टर्न स्ट्रॉम की तरफ़ से खेलते हुए उन्होंने महज़ 18 गेंदों में 50 रन बनाए.

स्मृति मंधाना

इमेज स्रोत, Getty Images

इस पारी से उन्होंने न्यूज़ीलैंड की सोफ़ी डेवाइन की बराबरी की, जिन्होंने इतनी ही गेंद खेलकर साल 2015 में अर्धशतक बनाया था.

इंग्लैंड की प्रीमियर लीग में खेलते हुए उन्होंने 19 गेंदों में 52 रन बनाए.

इससे पहले वो महिला टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच चुकी हैं. वो सबसे तेज़ अर्ध शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं.

भारत में खेले जा रही त्रिकोणीय श्रृंखला के तीसरे मैच में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेलते हुए स्मृति ने 25 गेंदों में हाफ़ सेंचुरी बनाई थी.

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में स्मृति ने 40 गेंदों पर 76 रन बनाए जिसमें उनके 12 चौके और दो छक्के शामिल थे.

छोड़िए X पोस्ट, 1
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 1

छोड़िए X पोस्ट, 2

पोस्ट X समाप्त, 2

कुछ दिनों पहले ही स्मृति ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 30 गेंदों में अर्धशतक बनाया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)