ओडिशा में दलित महिला का बहिष्कार, बच्चों को नहीं भेजा आंगनवाड़ी, जानिए क्या है मामला
ओडिशा में दलित महिला का बहिष्कार, बच्चों को नहीं भेजा आंगनवाड़ी, जानिए क्या है मामला
"बच्चे हंसेंगे तो दुनिया हंसेगी... सभी पढ़ाई करें और अच्छे इंसान बनें"
ये कहना है शर्मिष्ठा सेठी का जिनके ओडिशा के केंद्रपाड़ा में स्थानीय लोगों ने बहिष्कार किया था. दलित समाज से आने वालीं शर्मिष्ठा ने आंगनवाड़ी में सहायिका के तौर पर नौकरी हासिल की.
शर्मिष्ठा के हाथ से पका हुआ भोजन अपने बच्चों का खाना कुछ स्थानीय लोगों को गवारा नहीं हुआ. बाद में प्रशासन की सख़्ती के बाद बच्चे वापस स्कूल आए.
शर्मिष्ठा का कहना है कि वो बच्चों के वापस स्कूल आने से खुश हैं और वो चाहती हैं कि सभी पढ़ें और अच्छे इंसान बनें.
रिपोर्टः राखी घोष
वीडियो प्रोड्यूसरः कल्पना
वीडियो एडिटिंगः आमरा आमिर और निमित वत्स
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



