You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
दीप्ति शर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम और वर्ल्ड कप की जीत पर ये कहा
दीप्ति शर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम और वर्ल्ड कप की जीत पर ये कहा
दीप्ति शर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक अहम सदस्य हैं. भारतीय टीम ने जब साल 2025 में वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया तो उसमें दीप्ति शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर दीप्ति ने टीम इंडिया को कई बार मुश्किल हालात से बाहर निकाला. उत्तर प्रदेश के आगरा से आने वालीं दीप्ति ने सात साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था.
किस तरह उनका क्रिकेट का सफ़र आगे बढ़ा, उन्हें कैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और अब दीप्ति का अगला टारगेट क्या है? देखिए बीबीसी संवाददाता सुशीला सिंह के साथ दीप्ति शर्मा की यह ख़ास बातचीत.