You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मलेशिया में लगी भीषण आग में 1000 से ज़्यादा घर जलकर हो गए राख़
19 अप्रैल को मलेशिया के बोर्निओ द्वीप के सबाह राज्य में भीषण आग लग गई.
स्थानीय दमकल विभाग ने बताया है कि इस आग में क़रीब 1000 घर तबाह हो गए और हज़ारों लोग बेघर हो गए.
ये आग मलेशिया के सबाह स्टेट के एक वॉटर विलेज में लगी, जहां लकड़ी के खंभों पर बने घर हैं. यहां मलेशिया के सबसे ग़रीब समुदाय रहते हैं, जिनमें कई लोग बिना नागरिकता वाले हैं और आदिवासी समूह भी शामिल हैं.
पुलिस का कहना है कि, इस आग से 9000 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, हालांकि किसी की मौत की ख़बर नहीं है.
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा है कि केंद्र सरकार सबाह प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को ज़रूरी मदद और अस्थायी ठिकाना दिलाने की कोशिश कर रही है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)