कोलकाता में सड़क के बीचों बीच ये किसका घर है
कोलकाता में सड़क के बीचों बीच ये किसका घर है
कोलकाता के बाग़बाज़ार में सड़क के बीचों बीच एक घर मौजूद है. इस घर के दोनों तरफ़ से सड़क जा रही है.
कभी आप इस सड़क से गुज़रेंगे तो ये ख़्याल आपके मन में भी आएगा कि आख़िर ये किसका घर है.
ये गिरीश भवन है जो महान बंगाली थिएटर आर्टिस्ट गिरीश चंद्र घोष का घर है.
गिरीश चंद्र घोष संगीतकार, लेखक और नाटककार भी थे. 'फ़ादर ऑफ़ बंगाली थिएटर' गिरीश चंद्र घोष ने 40 नाटक लिखे थे.
गिरीश घोष ने 'द ग्रेट नेशनल कंपनी' की शुरुआत की थी.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



