विदेश मंत्रियों की बातचीत

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने भारतीय विदेश मंत्री को टेलीफ़ोन कर द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की है.
भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर क़ुरैशी ने अपने भारतीय समकक्ष को फ़ोन किया.
दोनों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर संक्षिप्त बातचीत हुई.
विदेश मंत्रियों ने दोनों देशों के विदेश सचिवों के बीच थिम्पू में होने वाली बातचीत के सार्थक परिणाम निकलने की उम्मीद व्यक्त की.
फिर मिला आमंत्रण
कृष्णा ने दोनों देशों के बीच बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर क़ुरैशी को भारत आने का आमंत्रण दिया.
क़ुरैशी ने कहा कि वे बेसब्री से अपनी भारत यात्रा का इंतज़ार कर रहे हैं.
हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि वे कब भारत जाएंगे.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने गवर्नर सलमान तासीर की हत्या पर शोक संदेश के लिए कृष्णा का आभार व्यक्त किया.
































