उत्तराखंड में सोनिया की चुनावी रैली

इमेज स्रोत, BBC World Service
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को उत्तराखंड में चुनावी रैलियाँ संबोधित कर रही हैं.
उत्ताराखंड में 30 जनवरी को चुनाव है. सोनिया गांधी पहले हरिद्वार ज़िले के रुड़की में रैली करेंगी जिसके बाद वे तेहरी के लिए जाएँगी.
उत्तराखंड चुनाव के लिए सोनिया की ये पहली रैली है. उन्हें नवंबर में भी यहाँ रैली करनी थी लेकिन ख़राब सेहत के कारण वे नहीं आ पाई थीं.
उत्तराखंड में वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है. 70 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के 21 विधायक हैं.
कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र कुछ दिन पहले ही शनिवार को देहरादून और हल्द्वानी में जारी किया है.
इसमें भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सरकार के वायदे के अलावा घोषणापत्र में खेती और किसानी को पुनर्जीवित करने, बिजली उत्पादन, सड़क पानी के इंतज़ाम को दुरुस्त करने, मनरेगा में दिहाड़ी बढ़ाने और ठेका मजदूरी ख़त्म करने की बात भी कही गई है.
घोषणापत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो बेरोज़गारों का प्रति माह भत्ता बढ़ाकर 1500 रूपया कर दिया जाएगा, बेरोज़गार महिलाओं के लिये ये 2200 रूपये होगा




























