दिमाग़ी कसरत: चौथी पहेली
इस पहेली को सुलझाने की चुनौती है लेकिन याद रहे, ज़रा सा भी दूध बर्बाद नहीं होना चाहिए.

इमेज स्रोत, Getty Images
पहेली 4
एक दूधवाले के पास दो ख़ाली जग हैं. एक में तीन गैलन दूध आता है और दूसरे में पांच गैलन.
दूधवाला बिना दूध बर्बाद किए एक गैलन दूध कैसे नापेगा?
यहां भी हुनर आजमाइए:

जवाब
दूधवाले ने पहले तीन गैलन वाले जग में दूध भरा और उसे पांच गैलन वाले जग में पलट दिया.
इसके बाद उन्होंने फिर से तीन गैलन वाले जग में दूध भरा और फिर पांच गैलन वाले जग में डालना शुरू किया.
पांच गैलन वाला जग पूरा भरने पर तीन गैलन वाले जग में एक गैलन दूध बचेगा.
यहां भी आजमाइए हुनर
यह पहेली रोसेट्टा स्टोन कंपनी फ़िट ब्रेन्स ने सेट की है.












