बच्चों को 'बलात्कार देखने के लिए' विवश किया जा रहा है

दक्षिण सूडान

इमेज स्रोत, AFP GETTY

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि दक्षिण सूडान में औरतों के साथ ना केवल बलात्कार किया जाता है, बल्कि उनके बच्चों को अपनी मां के साथ बलात्कार होता देखने के लिए विवश भी किया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार जांचकर्ताओं की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण सूडान में 40 ऐसे अधिकारी हैं जो युद्ध अपराध और मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों के लिए ज़िम्मेदार हो सकते हैं.

इनमें से पांच कर्नल स्तर के अधिकारी हैं जबकि तीन स्टेट गवर्नर्स हैं. इन अधिकारियों के नाम ज़ाहिर नहीं किए गए हैं लेकिन आने वाले दिनों में सुनवाई के लिए उनके नाम ज़ाहिर किए जा सकते हैं.

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि कुछ पीड़ित लोगों की गवाही से ये पता चला है कि उन्हें अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ बलात्कार करने के लिए विवश किया गया है.

यौन हिंसा चरम पर

दक्षिण सूडान

इमेज स्रोत, AFP GETTY

एक महिला ने यहां तक बताया है कि उनके 12 साल के बेटे को जीवित रहने के लिए अपनी दादी के साथ सेक्स करने के लिए विवश किया गया.

दक्षिण सूडान में मानवाधिकार आयोग की प्रमुख यास्मिन सूक का कहना है कि यहां यौन हिंसा चरम पर है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि नागरिकों को प्रताडि़त किया गया है, उनके शवों को क्षत-विक्षत किया गया है और गांवों को बड़े पैमाने पर तबाह किया गया है.

दक्षिण सूडान

इमेज स्रोत, AFP

दक्षिण सूडान में सरकार के धड़ों के बीच संघर्ष जारी है जबकि साल 2015 में एक शांति समझौते पर दस्तख़त किए जा चुके हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)