You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
टल सकती है डोनल्ड ट्रंप और किम की मुलाक़ात
ट्रंप ने कहा, टल सकती है किम से मुलाक़ात
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के साथ होने वाली उनकी मुलाक़ात टल सकती है.
उनका ये बयान ऐसे वक़्त पर आया है जब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति अमरीका में हैं.
दुनिया का सुपरफ़ाइटर इसराइली सेना में
इसराइल ने कहा है कि वो दुनिया के सबसे एडवांस समझे जाने वाले फ़ाइटर विमार एफ़-35 का इस्तेमाल करने वाला पहला मुल्क़ बन गया है.
इस लड़ाकू विमान ने जिहादियों के ठिकानों पर बम बरसाए हैं. ये नहीं बताया गया है कि ये ठिकाने कहां थे.
एम्नेस्टी ने कहा, रोहिंग्या चरमपंथियों ने किया था हिंदुओं का नरसंहार
मानवाधिकार संगठन एम्नेस्टी इंटरनेशनल की जांच के मुताबिक़ रोहिंग्या मुसलमान चरमपंथियों ने पिछले साल अगस्त में दर्जनों हिंदू नागरिकों की हत्या की थी.
मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले समूह का कहना है आरसा नाम के संगठन ने एक या संभवत: दो नरसंहारों में 99 हिंदू नागरिकों को मार डाला था.
ज़करबर्ग ने टाले थे यूरोपीय संघ के सांसदो के सवालों के जवाब
आधे घंटे में 12 यूरोपीय सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए मार्क ज़करबर्ग ने कहा कि भविष्य केम्ब्रिज एनालिटिका जैसा कोई स्कैंडल नहीं होगा.
हालांकि इस सेशन के बाद ज़करबर्ग पर सांसदों को नाकाफ़ी वक़्त देने के आरोप लगे हैं.
हिजाब न पहनने देने पर अदालत पहुंची छात्रा
मुंबई में होमियोपैथी की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है कि उसे कॉलेज में हिजाब पहनने की वजह से इम्तिहान में बैठने से रोका जा रहा है.
याचिका डालने वाली छात्रा का कहना है कि कॉलेज सभी मुसलमान छात्राओं से हिजाब हटाने के लिए दवाब बनाता रहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)