सऊदी अरब बनाएगा पहला परमाणु रिएक्टर

क्राउन प्रिंस मोहम्मद-बिन सलमान

इमेज स्रोत, Reuters

सऊदी अरब की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने ख़बर दी है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद-बिन सलमान ने देश का पहला परमाणु रिएक्टर बनाने के लिए योजना की घोषणा की है.

समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक, क्राउन प्रिंस मोहम्मद-बिन सलमान ने सोमवार को इस योजना की आधारशिला भी रख दी है.

सऊदी प्रेस एजेंसी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि ये रिएक्टर किस तरह का होगा.

मसलन क्या इसका इस्तेमाल शोध, विकास और शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा, इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है.

कच्चे तेल का सबसे बड़ा निर्यातक सऊदी अरब तेज़ी से बढ़ रही अपनी ऊर्जा ज़रूरतों को फिलहाल तेल और प्राकृतिक गैस से पूरा करता है.

सऊदी अरब की अगले दो दशक में 16 परमाणु रिएक्टर बनाने की योजना है जिस पर लगभग 80 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिएयहां क्लिक कर सकते हैं.हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)