ईरान के साथ युद्ध में क़रीब 140 अमेरिकी सैनिक घायल- पेंटागन
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा है कि 28 फ़रवरी को ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक क़रीब 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं.
पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने एक बयान में कहा कि इन घायलों में से ज़्यादातर को मामूली चोटें आई हैं और 108 सैनिक ड्यूटी पर लौट चुके हैं.
उन्होंने बताया कि आठ सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा दी जा रही है.
अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर 28 फ़रवरी को हमला किया था, जिसके बाद से मध्य पूर्व के देशों में तनाव की स्थिति है.