अब इस लाइव ब्लॉग को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा को दीजिए इजाज़त. कल एक नए लाइव ब्लॉग के साथ फिर हाज़िर होंगे.
आप बीबीसी हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को उनके साथ दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई जल्द होने वाली है. साथ ही दावा किया कि ईरान के साथ लगभग एक महीने तक युद्ध चलेगा.
इफ़्तेख़ार अली, रौनक भैड़ा
अब इस लाइव ब्लॉग को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा को दीजिए इजाज़त. कल एक नए लाइव ब्लॉग के साथ फिर हाज़िर होंगे.
आप बीबीसी हिन्दी पर मौजूद अहम ख़बरों को उनके साथ दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं.

इमेज स्रोत, Mahmud HAMS / AFP via Getty Images
क़तर के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने ईरान से आए दो 'सुखोई-24' लड़ाकू विमान गिरा दिए हैं.
मंत्रालय ने यह भी बताया कि उसने सात बैलिस्टिक मिसाइलें और पांच ड्रोन को रोक लिया है. क़तर का दावा है कि इनसे देश के कई इलाक़ों को निशाना बनाया जा रहा था.
क़तर के रक्षा मंत्रालय ने कहा, "लेकिन सभी मिसाइलें अपने टारगेट तक पहुंचतीं, उससे पहले ही गिरा दी गईं."

इमेज स्रोत, Kenny Holston-Pool/Getty Images
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई जल्द होने वाली है. साथ ही दावा किया कि ईरान के साथ लगभग एक महीने तक युद्ध चलेगा.
ट्रंप ने सीएनएन से बात करते हुए कहा, "हम उन (ईरान) पर ज़ोरदार तरीक़े से कार्रवाई कर रहे हैं. मुझे लगता है सब बहुत अच्छा चल रहा है. हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है और हम उसका इस्तेमाल कर रहे हैं."
हालांकि, ट्रंप ने आगे कहा, "हमने अभी तक उन पर बड़ी कार्रवाई की भी नहीं है. बड़ी कार्रवाई जल्द होने वाली है."
उनसे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने ब्रिटिश संसद में कहा है कि ब्रिटेन, ईरान पर हो रहे अमेरिकी और इसराइली हमलों में शामिल नहीं होगा.
पीएम स्टार्मर ने में कहा, "अमेरिका ने ब्रिटेन से इजाज़त मांगी है कि वह ब्रिटिश बेस का इस्तेमाल करना चाहता है. अमेरिका मिसाइलों को वहीं रोकना चाहता है, जहां वे गोदामों में रखी हैं या लॉन्चर पर हैं."
स्टार्मर ने कहा, "हमने अमेरिका के अनुरोध को मंज़ूर किया, ताकि ईरान पूरे इलाक़े में मिसाइ़लें न दाग सके और आम लोगों की जान न जाए."
उन्होंने कहा, "फ्रांस और जर्मनी भी अमेरिका को अपने बेस का इस्तेमाल करने देंगे, ताकि ईरान की मिसाइल चलाने की क्षमता ख़त्म की जा सके."

इमेज स्रोत, GIL COHEN-MAGEN / POOL / AFP via Getty Images
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि यदि ईरान को परमाणु हथियार मिल गया तो वह पूरी इंसानियत के लिए ख़तरा बन जाएगा.
दरअसल, नेतन्याहू उस जगह पहुंचे थे, जहां पर रविवार को ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में लोगों की मौत हुई थी. यह हमला तेल अवीव और यरूशलम के बीच बेइत शेमेश में हुआ था. इसमें नौ इसराइली मारे गए थे.
बेइत शेमेश की यात्रा के दौरान नेतन्याहू ने पत्रकारों से कहा, "मैं हमारे महान दोस्त और दुनिया के बड़े नेता डोनाल्ड ट्रंप को ख़ास धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस दुनिया को बचाने की कोशिश में हमारे साथ जुड़कर मदद की."
उन्होंने कहा, "हम अपनी सुरक्षा के लिए क़दम उठाते हैं, लेकिन ऐसा करते हुए हम बहुतों की सुरक्षा भी करते हैं."

इमेज स्रोत, Scott Peterson/Getty Images
ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह बग़रज़ादेह की मौत की पुष्टि की है.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, 'हमशहरी' अख़बार ने बताया था कि ख़ामेनेई की पत्नी अमेरिका और इसराइल के हमलों में घायल हुई थीं और कोमा में चली गई थीं.
ख़ामेनेई और उनकी पत्नी के छह बच्चे थे- चार बेटे और दो बेटियां.
इससे पहले ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई अमेरिका और इसराइल के हमलों में मारे गए थे.
इन हमलों में ख़ामेनेई के परिवार के कई सदस्य और ईरान के इस्लामी शासन के दूसरे वरिष्ठ नेता भी मारे गए.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त

इमेज स्रोत, Brendan SMIALOWSKI / AFP via Getty Images
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध शुरू नहीं किया है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में इसे ख़त्म ज़रूर करेंगे.
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोमवार को ब्रीफ़िंग के दौरान बताया कि अमेरिका मध्य-पूर्व की लड़ाई में अब तक चार सैनिकों को खो चुका है. उन्होंने कहा, "जो भी अमेरिकी नागरिकों को मारेगा या धमकाएगा, उसे अमेरिका 'बिना माफ़ी और बिना झिझक' ढूंढ निकालेगा."
हेगसेथ ने कहा, "यह सामान्य समझ है कि ईरान जैसे देशों के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए. ट्रंप के पास इस नीति पर फ़ैसला लेने का 'हौसला' है."
उन्होंने आगे कहा, "ईरान के ख़िलाफ़ यह कार्रवाई 'अंतहीन युद्ध' में नहीं बदलेगी. बल्कि, अमेरिका का मक़सद तेहरान की मिसाइलें और बाक़ी सुरक्षा ढांचा नष्ट करना है."
हेगसेथ ने आरोप लगाया, "शांति वार्ता के दौरान ईरान समय ख़रीद रहा था, ताकि मिसाइलों का भंडार फिर से भर सके. परमाणु योजनाओं को दोबारा शुरू कर सके, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ऐसे खेल नहीं खेलते."

इमेज स्रोत, Fatemeh Bahrami/Anadolu via Getty Images
अमेरिका और इसराइल के हमलों में ईरान के किसी भी परमाणु ठिकाने को कोई नुक़सान नहीं पहुंचा है. संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख राफ़ेल ग्रोसी ने इसकी पुष्टि की है.
राफ़ेल ग्रोसी ने कहा है, "हाल ही में हुए अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर हमले किए. लेकिन हमलों में ईरान के किसी भी परमाणु ठिकाने, जैसे- बुशहर न्यूक्लियर प्लांट, तेहरान रिसर्च रिएक्टर या अन्य परमाणु ईंधन से जुड़ी जगहों को कोई नुक़सान नहीं हुआ."
ग्रोसी ने अपनी संस्था इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड को बताया कि एजेंसी ईरान की न्यूक्लियर रेगुलेटरी अथॉरिटी से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. हालांकि, अब तक कोई जवाब नहीं मिला है.
राफ़ेल ग्रोसी ने कहा, "ईरान और अन्य देशों जैसे बहरीन, इराक़, कुवैत, ओमान, क़तर और सऊदी अरब में परमाणु ठिकाने हैं. इनको देखते हुए सभी सैन्य कार्रवाइयों में 'ज़्यादा संयम' बरतना चाहिए."


इमेज स्रोत, Photo by AFP via Getty Images
इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्स (आईडीएफ़) ने दावा किया है कि बेरूत में हुए हमले में हिज़्बुल्लाह के इंटेलिजेंस चीफ़ हुसैन मक़लेद मारे गए हैं.
आईडीएफ़ ने इसकी जानकारी एक एक्स पोस्ट के ज़रिए दी.
इससे पहले आईडीएफ़ ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, "लेबनान से इसराइल पर दाग़े गए रॉकेट्स के जवाब में आईडीएफ़ ने बेरूत में हिज़्बुल्लाह के 'सीनियर आतंकवादियों' पर सटीक हमला किया."
आगे लिखा, "हिज़्बुल्लाह और ईरानी 'आतंकवादी शासन' के दर्जनों कमांड सेंटरों पर भी हमला किया गया. उस जगह को भी निशाना बनाया गया जहां हिज़्बुल्लाह हथियार रखता था."
आईडीएफ़ ने ईरानी शासन के मिनिस्ट्री ऑफ़ इंटेलिजेंस के कुछ सीनियर मेंबर्स को भी मारने का दावा किया. इनमें सैयद याह्या हमीदी और जलाल पोर हुसैन शामिल हैं.

इमेज स्रोत, Prakash Singh/Bloomberg via Getty Images
कनाडा के राष्ट्रपति मार्क कार्नी के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों ने कई समझौते किए हैं. इनमें 10 साल का न्यूक्लियर एनर्जी समझौता भी शामिल है. साथ ही 2026 के अंत तक फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट करने का लक्ष्य रखा है.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने टेक्नोलॉजी, क्रिटिकल मिनरल्स, स्पेस, रक्षा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी समझौते किए.
कार्नी ने कहा कि दोनों देशों ने तय किया है कि 2026 के अंत तक फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट कर ली जाएगी, जिस पर कई सालों से काम चल रहा है. दोनों देश चाहते हैं कि अमेरिका की सख़्त ट्रेड टैरिफ़ से बचा जा सके.
मार्क कार्नी ने पिछले साल ही कनाडा में पीएम का पद संभाला है.
इसके बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार दिखने लगा है. कनाडा की सरकार ने हाल ही में कहा था, "फ़िलहाल भारत का कनाडा में हिंसक अपराधों या ख़तरों से कोई संबंध नहीं है."

इमेज स्रोत, John Lamparski/Getty Images
ईरान पर हो रहे अमेरिकी और इसराइली हमलों के बीच राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने बयान जारी किया है. उन्होंने अपने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे आमजन को बिना रुके सेवाएं मुहैया करातेरहें.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने एक्स पर लिखा, "मैंने सभी मंत्रियों और संगठनों और एग्जीक्यूटिव बॉडीज़ के प्रमुखों को यह ज़िम्मेदारी दी है कि वे आमजन को बिना रुके सेवाएं देते रहें."
उन्होंने आगे लिखा, "जब तक हम पर थोपा हुआ युद्ध ख़त्म नहीं होता, तब तक यह काम उन्हें अपने कर्तव्यों के अनुसार पूरी अथॉरिटी और स्पेशल प्लानिंग के साथ करना है."
इससे पहले राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने रविवार को एक वीडियो संदेश जारी किया. इसमें उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत पर दुख जताया.
राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने यह भी कहा, "देश की सेना दुश्मनों को निराश करेगी और इस समय दुश्मन के ठिकानों पर हमला कर रही है."

इमेज स्रोत, U.S. Navy via Getty Images
ओमान में तेल टैंकर पर हुए हमले में एक भारतीय की मौत हो गई.
सल्तनत ऑफ़ ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ने इसकी पुष्टि की है.
मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ने बयान जारी करते हुए कहा, "मार्शल आइलैंड्स के ध्वज वाले ऑयल टैंकर ‘एमकेडी व्योम’ पर बारूद से भरी बोट से हमला हुआ, हमले से इंजन रूम में आग लगी और धमाका हुआ. इसमें एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई."
बयान में कहा गया, "टैंकर के 21 क्रू सदस्यों को बाहर निकाला गया. इनमें 16 भारतीय, 4 बांग्लादेशी और 1 यूक्रेनी नागरिक शामिल थे."

इमेज स्रोत, Qian Weizhong/VCG via Getty Images
बांग्लादेश की सरकार ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत पर दुख व्यक्त किया है.
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने अपना बयान जारी करते हुए कहा, "सरकार को यह जानकर दुख हुआ कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की निशाना बनाकर किए गए हमले में हत्या कर दी गई."
विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, "यह अंतरराष्ट्रीय क़ानून और नियमों का उल्लंघन है. सरकार ईरान के भाईचारे वाले लोगों के प्रति हृदय से संवेदना व्यक्त करती है."

इमेज स्रोत, X/@BDMOFA
बांग्लादेश ने शांति की अपील करते हुए कहा, "टकराव से कोई हल नहीं निकलता. केवल बातचीत, आपसी सम्मान और अंतरराष्ट्रीय क़ानून का पालन ही विवादों को सुलझा सकता है."
इससे पहले चीन और रूस ने भी आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत पर संवेदना जताई थी. चीन ने इसे 'संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों के ख़िलाफ़' बताया. जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे 'मानव नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय क़ानून के ख़िलाफ़' बताया.

इमेज स्रोत, Simon Dawson/Bloomberg via Getty Images
सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी 'सऊदी अरामको' की रिफ़ाइनरी पर कथित ईरानी हमले को लेकर देश के रक्षा मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई है.
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "रास तानूरा स्थित रिफ़ाइनरी पर हमले की कोशिश कर रहे दो ड्रोन नष्ट कर दिए गए हैं. इस ऑपरेशन के दौरान कुछ मलबा गिरने से एक सीमित दायरे में आग लगी, लेकिन किसी आम नागरिक को चोट नहीं पहुंची."
सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक़, "ऊर्जा मंत्रालय के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि सोमवार सुबह 7:04 बजे रास तानूरा में रिफ़ाइनरी के पास दो ड्रोन नष्ट किए गए."
"इसको रोकने के दौरान गिरे मलबे से हल्का नुकसान पहुंचा. हालांकि, इससे लगी आग को आपातकालीन टीमों ने काबू कर लिया. किसी को चोट या जान का नुक़सान नहीं हुआ."
बताया गया है कि रिफ़ाइनरी की कुछ यूनिट्स को सावधानी के तौर पर बंद किया गया, लेकिन पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई पर स्थानीय बाज़ारों में कोई असर नहीं पड़ा.

इमेज स्रोत, Mandel NGAN / AFP via Getty Images
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए कहा है कि वह 'अमेरिका फ़र्स्ट की नीति छोड़ चुके हैं.' ईरान का आरोप है कि ट्रंप की मनमानी सोच ने पूरे इलाक़े को एक बेकार जंग में धकेल दिया है.
ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने एक्स पर लिखा है, "ट्रंप ने 'अमेरिका फ़र्स्ट' को छोड़कर 'इसराइल फ़र्स्ट' अपना लिया है."
अली लारीजानी ने एक और पोस्ट में लिखा, "ट्रंप की मनमानी सोच ने पूरे इलाक़े को एक बेकार जंग में धकेल दिया है. अब वह अमेरिकी लोगों की मौतों को लेकर चिंतित हैं.
"यह सचमुच दुखद है कि वह अमेरिकी धन और अमेरिकी लोगों की जान दांव पर लगाकर नेतन्याहू की ग़ैरकानूनी विस्तारवादी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ा रहे हैं."
इससे पहले ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने एक्स पर लिखा है, "हम अमेरिका से समझौता नहीं करेंगे."
दरअसल, अमेरिकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ईरान 'ओमान की मदद से अमेरिका से बातचीत करना चाहता है.'

इमेज स्रोत, Getty Images
अमीरात एयरलाइंस और क़तर एयरवेज़ ने अपनी उड़ानों को लेकर नई जानकारी दी है.
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने बयान में अमीरात एयरलाइंस ने कहा, "कई क्षेत्रों के हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण अमीरात एयरलाइन ने दुबई आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है. यह व्यवस्था मंगलवार, 3 मार्च को दोपहर 3 बजे यूएई समय तक लागू रहेगी."
इस बयान में आगे कहा गया, "स्थिति लगातार बदल रही है और इसका लगातार आकलन किया जा रहा है."
वहीं क़तर एयरवेज़ ने एक्स पर लिखा, "क़तर के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण क़तर एयरवेज़ की उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित हैं."
"क़तर सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से क़तर के हवाई क्षेत्र को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने की घोषणा के बाद क़तर एयरवेज़ अपनी उड़ानें दोबारा से शुरू करेगा."
नमस्कार!
अब तक बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब से रात 10 बजे तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

इमेज स्रोत, Getty Images
कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू विमानों के ज़मीन पर गिरने की ख़बर है.
मंत्रालय ने बताया कि क्रू सुरक्षित हैं, उन्हें हॉस्पिटल में हेल्थ चेक के लिए ले जाया गया, और उनकी हालत स्थिर है.
कुवैत ने कहा कि वह अपने अमेरिकी सहयोगी के साथ घटना के हालात को लेकर बातचीत कर रहा है और घटना के कारणों की जांच जारी है.
शनिवार को ईरान पर अमेरिका और इसराइल ने हमला किया था.
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई रविवार को इसराइल और अमेरिका के हमले में मारे गए.

इमेज स्रोत, Getty Images
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज़ सादिक़ ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली ख़ामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के मारे जाने पर ‘गहरा शोक’ जताया है.
उन्होंने ईरानी जनता के प्रति गहरी एकजुटता जताई और मध्य पूर्व की वर्तमान स्थिति को ‘गंभीर और चिंताजनक’ बताया.
अयाज़ सादिक़ का कहना है कि यह ‘अंतरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन’ है. साथ ही उनका कहना है कि देश के प्रमुखों को सीधे निशाना नहीं बनाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जारी संघर्ष दुनियाभर में अस्थिरता, तनाव और बड़े टकराव का ख़तरा बढ़ा सकता है.
स्पीकर ने कहा, “पाकिस्तान की संसद, सरकार और लोग ईरान के लोगों के साथ इस मुश्किल समय में एकजुट हैं.”