मेयर की पतलून सरकी, कहा सॉरी

मेयर कॉलिन हॉल अपना वज़न घटाने की कोशिश कर रहे हैं
इमेज कैप्शन, मेयर कॉलिन हॉल अपना वज़न घटाने की कोशिश कर रहे हैं

इंग्लैंड में लेस्टर शहर के लॉर्ड मेयर कॉलिन हॉल के साथ कुछ दिन पहले एक अजीबो-गरीब घटना हुई.

हुआ कुछ यूँ कि कॉलिन हॉल शिक्षा से जुड़े एक अभियान में हिस्सा लेने के लिए शहर की साउथफ़ील्ड्स लाइब्रेरी में थे.

समारोह के अंत में जैसे ही वो धन्यवाद प्रस्ताव के लिए खड़े हुए उनकी पतलून खिसक गई और नीचे गिर गई.

समारोह में तीन स्कूलों के विद्यार्थी मौजूद थे.

उनके प्रवक्ता ने बाद में कहा,''लॉर्ड मेयर ने इस घटना के लिए उन लोगों से माफ़ी माफ़ी माँगी है जो समारोह में मौजूद थे.''

प्रवक्ता का कहना था,''कार्यक्रम के दौरान काउंसलर कॉलिन हॉल की पतलून में कुछ दिक्कत हो गई. उन्होंने बेल्ट नहीं पहनी थी और वो नीचे खिसक गई.”

कॉलिन हॉल अपना वज़न घटाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने फ़िटनेस गुरु रोज़मरी कॉनली की मदद ली है.

वे चाहते हैं कि अगली मई तक वे करीब 20 किलो वज़न घटा लें. बताया गया है कि कॉलिन हॉल कई आयोजन स्थलों तक पैदल ही चल कर जाते हैं.