स्ट्रॉस-कान से वेश्यावृत्ति के मामले में पूछताछ
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पूर्व अध्यक्ष डॉमिनीक स्ट्रॉस-कान से फ्रांस में पुलिस वेश्यावृत्ति के एक तथाकथित रैकट के बारे में पूछताछ करेगी.
स्ट्रॉस-कान पर पेरिस और वॉशिंगटन के रेस्तरां और क्लबों में आयोजित पार्टियों में वेश्याओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है.
पिछले वर्ष न्यूयॉर्क के एक होटल में महिला कर्मचारी के साथ ज़बरदस्ती करने का आरोप लगने के बाद स्ट्रॉस-कान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने आरोप से इंकार किया था और उनके ख़िलाफ़ आरोप हटा लिए गए थे.




























