'हार्ट अटैक होने पर महिलाओं के लक्षण पुरुषों से अलग'
अमरीका में 10 लाख लोगों पर किए गए एक शोध में ये पता चला है कि हृदयघात की तकलीफ़ होने पर मर्दों की तुलना में ऐसी औरतों की संख्या कम हैं जिनमें छाती में दर्द होने के लक्षण पाए जाते हैं.
हालांकि इस शोध में ये भी कहा गया है कि पुरुषों को हृदयघात की समस्या महिलाओं के बनिस्पत ज्य़ादा होती है.
शोध में लिखा है कि अगर 55 साल से कम उम्र की महिला को हृदयघात होता है तो उनकी जान जाने की संभावना ज्य़ादा होती है.
ये शोध एक हज़ार से ज़्यादा अस्पतालों के मरीज़ों पर किया गया है.




























