सुबह और शाम को बढ़ जाते हैं हार्ट अटैक के मामले
ब्रिटेन की एक पत्रिका 'नेचर' में छपे एक शोध पत्र में 'अनियमित हृदय की धड़कन से होने वाली मौत' और 'दिन के समय' के बीच संबंध पाया गया है.
इस शोध में ये पाया गया है कि अचानक हृदयघात से होने वाली मौत का ख़तरा सुबह और शाम के वक्त बढ़ जाता है.
इस शोधपत्र के अनुसार हमारे हृदय की धड़कन को संचालित करने वाले प्रोटीन दिनभर घटता-बढ़ता रहता है.
चूंकि हमारे शरीर के भीतर का रसायन दिनभर बदलता रहता है, इससे हमारे स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है जिसकी जानकारी उन्हें चूहों पर शोध के दौरान हुई.
एक बॉडी-क्लॉक विशेषज्ञ ने इस जानकारी को काफ़ी दिलचस्प बताया है.




























