मैं त्यागपत्र नहीं दे रहा हूँ: सदानंद गौड़ा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा है कि वे इस्तीफा नहीं दे रहे हैं.
दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के समर्थकों ने अलग दावा किया है.
उनका कहना है कि पार्टी हाईकमान ने उनके नेता से मुलाकात के बाद ये आश्वासन दिया है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा.
लेकिन दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मिलने के बाद सदानंद गौड़ा ने स्पष्ट किया कि वे त्यागपत्र नहीं देने जा रहा है.




























