हिलेरी ने ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की

अमरीका पहुँचने के बाद हिलेरी क्लिंटन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जम कर तारीफ की है.

एक समारोह में उन्होंने ममता बनर्जी से अपनी मुलाकात को बेहतरीन बताया.

उन्होंने कहा कि कोलकाता की यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात पश्चिम बंगाल की नई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हुई, जिन्होंने अपनी नई पार्टी बनाकर 30-34 साल से सत्ता में रहे कम्युनिस्ट पार्टी को मात दी.