मुसलमानों से बात करेंगे रामदेव
योग गुरू बाबा रामदेव आज काले धन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दिल्ली में मुसलमानों से संवाद करेंगे.
ये मुलाक़ात राजधानी के इस्लामिक कल्चरल सेंटर में होगी.
बाबा रामदेव को हिंदुत्व समर्थक माना जाता है और इस मुद्दे पर अन्ना हजारे के समर्थकों से उनके वैचारिक मदभेद सामने आ चुके हैं.
कहा जा रहा है कि इस बातचीत के जरिए बाबा रामदेव अपनी हिंदू-परस्त छवि को बदलना चाहते हैं.




























