चीन में सेंसरशिप से बचने के लिए गूगल का सुझाव
इंटरनेट कंपनी गूगल चीन में यूजर्स को उन सर्च शब्दों के बारे में चेता रही है जिसको गूगल की वेबसाइट पर दाखिल करने से चीन की सेंसर तकनीक उसे ब्लॉक कर देगी.
अभी तक जो भी यूजर्स संवेदनशील शब्दों का इस्तेमाल कर रहें थे उनके इंटरनेट कनेक्शन अस्थाई तौर पर काट दिए गए.
अब यूजर्स को वैकल्पिक शब्दों के इस्तेमाल के बारे में बताया जाएगा. गूगल ने इसे तकनीकी सुधार बताया है.
इंटरनेट सेंसरशिन से त्रस्त गूगल ने चीन में स्थापित अपने सर्च इंजन सर्वर को दो साल पहले बंद कर दिया था और वहां के यूजर्स को हॉंग कॉंग के जरिए सेवा प्रदान करना शुरू किया.








