ज़ीका वायरस से बचने के क्या हैं 5 उपाय

एडीज़ मच्छर

इमेज स्रोत, Getty Images

(केरल में सरकार ने आठ जुलाई 2021 को ज़ीका वायरस का पहला मामला मिलने की पुष्टि की है. नीचे दी गई कहानी 28 मई 2017 को पहली बार बीबीसी हिंदी पर प्रकाशित थी. इसमें ज़ीका वायरस से बचने के उपाय हैं.)

भारत में पहली बार ज़ीका वायरस के संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि गुजरात के अहमदाबाद में ज़ीका संक्रमण के तीन मामलों का पता चला है. इनमें एक गर्भवती महिला शामिल है.

तीनों ही मामले शहर के बापूनगर इलाक़े के हैं. हालाँकि ये सभी मामले पिछले साल के हैं.

भारत में एडीज़ मच्छरों की वजह से जीक़ा वायरस के बढ़ते संक्रमण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जताई है. डब्ल्यूएचओ का कहना है कि भविष्य में और भी मामले सामने आ सकते हैं.

डब्ल्यूएचओ ने ज़ीका से बचने के पाँच उपाय भी बताए हैं.

1. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, ज़ीका वायरस के संक्रमण को रोकने का सबसे अच्छा उपाय है मच्छरों की रोकथाम.

मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग

इमेज स्रोत, Getty Images

2. डब्ल्यूएचओ का कहना है कि मच्छरों से बचने के लिए पूरे शरीर को ढककर रखें और हल्के रंग के कपड़े पहनें.

रंगीन कपड़े (फ़ाइल फोटो)

इमेज स्रोत, AFP

3- मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए अपने घर के आसपास गमले, बाल्टी, कूलर आदि में भरा पानी निकाल दें.

गंदा पानी

इमेज स्रोत, Getty Images

4- बुख़ार, गले में ख़राश, जोड़ों में दर्द, आंखें लाल होने जैसे लक्षण नज़र आने पर अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन और भरपूर आराम करें.

फ़ाइल फोटो

इमेज स्रोत, Getty Images

5- ज़ीका वायरस का फ़िलहाल कोई टीका उपलब्ध नहीं है. डब्ल्यूएचओ का कहना है कि स्थिति में सुधार नहीं होने पर फ़ौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)