नागरिकता संशोधन क़ानून: जामिया स्टूडेंट्स के समर्थन में बॉलीवुड से किसने क्या कहा? #SOCIAL

शाहरुख ख़ान और अनुराग कश्यप

इमेज स्रोत, Getty Images

पढ़ने का समय: 5 मिनट

नागरिकता संशोधन क़ानून और प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स पर पुलिस की कार्रवाई के ख़िलाफ़ कुछ बॉलीवुड कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने रविवार को CAA के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन के दौरान आगज़नी की घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस पर स्टूडेंट्स के साथ ज़्यादती करने के आरोप हैं.

कई वायरल वीडियोज़ में दिल्ली पुलिस स्टूडेंट्स को पीटती हुई नज़र आई थी. हालांकि पुलिस का कहना है कि हिंसक हुई भीड़ को काबू करने के लिए क़ानून का पालन किया गया.

जामिया की घटना के बाद सोमवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी समेत देश के कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया.

अभिनव सिन्हा, अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू के बाद अब इन स्टूडेंट्स के समर्थन में बॉलीवुड के कई और कलाकार आ गए हैं.

हालांकि अमिताभ बच्चन, आमिर, सलमान और शाहरुख़ ख़ान ने इस मुद्दे पर अब तक अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

परिणिति चोपड़ा

इमेज स्रोत, Getty Images

बॉलीवुड के किस सितारे ने क्या कहा?

छोड़िए X पोस्ट, 1
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 1

आयुष्मान खुराना ने ट्वीट किया, ''स्टूडेंट्स के साथ जो हुआ उससे बेहद परेशान हूं और ये निंदनीय है. हम सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार है. हालांकि इन प्रदर्शनों के बाद न ही हिंसक घटनाएं होनी चाहिए और न ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाना चाहिए. मेरे देशवासियों, ये गांधी का देश है. अहिंसा ही हथियार होना चाहिए. लोकतंत्र में यक़ीन रखना चाहिए.''

छोड़िए X पोस्ट, 2
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 2

मनोज वाजपेयी ने लिखा, ''ऐसा दौर हो सकता है जब अन्याय को रोकने के लिए हमारे पास ताकत न हो. लेकिन कभी भी ऐसा नहीं होना चाहिए कि हम विरोध तक न कर पाएं. मैं स्टूडेंट्स और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ हूं. प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स के साथ हिंसा की मैं निंदा करता हूं.''

छोड़िए X पोस्ट, 3
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 3

परिणिति चोपड़ा ने ट्वीट किया, ''अगर कोई नागरिक अपने विचार रखता है और उसे ये झेलना पड़ता है तो कैब छोड़िए...हमें बस बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतंत्र बिलकुल नहीं कहना चाहिए. अपने विचार रखने वालों की ऐसी पिटाई? बर्बर.''

छोड़िए X पोस्ट, 4
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 4

विकी कौशल लिखते हैं, ''जो हो रहा है और जिस तरह से हो रहा है, वो बिलकुल सही नहीं है. शांतिपूर्ण तरीक़े से अपनी बात रखने का सभी को हक़ है. हिंसा और हंगामा दोनों ही निराशाजनक है. किसी भी हालात में नागरिकों का लोकतंत्र से भरोसा नहीं उठना चाहिए.''

छोड़िए X पोस्ट, 5
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 5

ऋचा चड्ढा ने इस पूरे मुद्दे पर कई ट्वीट किए हैं.

ऋचा ने एक ट्वीट में लिखा, ''ये सब दिल दुखाने वाला है. किस सभ्य देश में ऐसा होता है? आख़िर गलत क्या किया है? लाइब्रेरी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स पर आंसू गैस के गोले कौन छोड़ता है? इसे बिलकुल जायज़ नहीं ठहराया जा सकता.''

अनुभव सिन्हा और अनुराग कश्यप भी इन मुद्दों को लेकर ट्विटर पर काफ़ी सक्रिय हैं.

अनुभव सिन्हा लिखते हैं, ''जब वकीलों ने दिल्ली पुलिस को पीटा था, तब मैं दिल्ली पुलिस के समर्थन में खड़ा था.''

छोड़िए X पोस्ट, 6
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 6

दीया मिर्ज़ा ने ट्वीट किया, ''भारत के स्टूडेंट्स के साथ खड़ी हूं. आइडिया ऑफ इंडिया को बचाने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा.''

छोड़िए X पोस्ट, 7
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 7

शाहरुख ख़ान

इमेज स्रोत, Getty Images

समीत नाम के यूज़र ने अक्षय कुमार के पुलिस की पिटाई वाले वीडियो को लाइक करने पर एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में लिखा था, ''मैं अक्षय कुमार की बहुत इज़्ज़त करता हूं. बिना 'रीढ़ की हड्डी' के मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग लेना बहुत मुश्किल रहा होगा.''

अनुराग कश्यप ने इस ट्वीट को री-ट्वीट किया. जब एक यूज़र ने पूछा कि अनुराग क्या आप अक्षय कुमार के बारे में यही सोचते हैं?

अनुराग कश्यप जवाब देते हैं- बिलकुल.

छोड़िए X पोस्ट, 8
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 8

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया था, ''जामिया मिल्लिया स्टूडेंट्स वाले वीडियो को ग़लती से लाइव किया था. मैं स्क्रॉल कर रहा था और ग़लती से बटन दब गया. जैसे ही मुझे अहसास हुआ, मैंने अनलाइक कर दिया. मैं ऐसी किसी भी हरकत का समर्थन नहीं करता हूं.''

इससे पहले सोमवार को कुछ सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी.

तापसी पन्नू ने लिखा था , ''ये शुरुआत है या अंत. ये जो भी है लेकिन नए नियम लिखे जा रहे हैं. जो इनमें फिट नहीं होगा, वो अंजाम भुगतेगा.''

राजकुमार राव ने लिखा था, ''स्टूडेंट्स के मामले में पुलिस ने जिस तरह से हिंसा का प्रयोग किया, मैं उसकी निंदा करता हूं. लोकतंत्र में सभी को विरोध प्रदर्शन करने का हक़ है. सार्वजनिक संपत्ति को जिस तरह से नुकसान पहुंचाया गया, मैं उसकी भी निंदा करता हूं. हिंसा किसी भी चीज़ का समाधान नहीं हो सकती.''

अक्षय कुमार और विकी कौशल

इमेज स्रोत, Getty Images

बोलने वालों का विरोध और सरकार का समर्थन

बॉलीवुड की कुछ हस्तियां जब ट्विटर पर काफ़ी प्रतिक्रिया दे रही हैं.

तब सोशल मीडिया पर एक तबका बॉलीवुड कलाकारों के बोलने पर आपत्ति ज़ाहिर कर रहा है और दूसरा सबका इन मुद्दों पर न बोलने वालों को निशाने पर ले रहा है.

ट्विटर पर #ShameonBollywood टॉप ट्रेंड है.

उपासना सिंह लिखती हैं, ''इन सभी एक्टर्स के लिए सिर्फ़ मुसलमान मायने रखते हैं न कि हिंदू.''

छोड़िए X पोस्ट, 9
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 9

अमन ने लिखा कि अंत में ये सब एक प्यापार है और इन लोगों का हमारे समाज से कोई लेना-देना नहीं है.

छोड़िए X पोस्ट, 10
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 10

आकाश चौबे ने लिखा, ''ये तस्वीर काफ़ी है ये बताने के लिए कि बॉलीवुड सेलेब्रिटी सिर्फ़ रुपयों और लोकप्रियता के लिए काम करते हैं.''

छोड़िए X पोस्ट, 11
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 11

रोशन अब्बास लिखते हैं- शाहरुख़ ख़ान आप भी इस मुद्दे पर कुछ कहिए. आप जामिया से हैं. किसने आपकी बोलती बंद की हुई है?

छोड़िए X पोस्ट, 12
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 12

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)