You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
आदित्य धर का सफ़र, क्रिकेट का सपना टूटा, फ़िल्मों में बने धुरंधर
1983 में दिल्ली में जन्मे आदित्य धर ने क्रिकेट में करियर का सपना देखा था लेकिन अंडर-19 टीम में चयन न होने पर 2006 में मुंबई पहुंचे.
क्रिकेटर बनने का सपना अधूरा रह गया, लेकिन आदित्य धर ने फ़िल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई.
लंबे संघर्ष, बिना क्रेडिट के काम और कई असफलताओं के बाद उन्होंने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से बड़ी सफलता हासिल की.
इसके बाद उनकी फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड बनाए. धुरंधर और उसका सीक्वल भी बड़ी हिट साबित हो रहे हैं.
हालांकि उनकी फ़िल्मों पर प्रोपेगेंडा के आरोप भी लगते रहे हैं. इसके बावजूद दर्शकों का समर्थन उन्हें लगातार मिलता रहा है. देखिए आदित्य धर की कहानी.
वीडियो: यासिर उस्मान, फ़िल्म इतिहासकार, बीबीसी हिन्दी के लिए
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)