दिल्ली के उत्तम नगर में हुई हिंसा के बाद वहां ईद पर क्या माहौल है?- ग्राउंड रिपोर्ट

वीडियो कैप्शन, दिल्ली के उत्तम नगर में होली पर हुई हिंसा में 26 साल के तरूण की जान चली गई थी.
दिल्ली के उत्तम नगर में हुई हिंसा के बाद वहां ईद पर क्या माहौल है?- ग्राउंड रिपोर्ट

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हिंसा के बाद इलाके में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. 26 साल के तरूण की हत्या के मामले में कई गिरफ़्तारिया हुई हैं और जांच जारी है.

ईद से पहले बाज़ार खुले हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री के कारण कई लोग सहमे हुए हैं.

पुलिस का कहना है कि आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और त्योहार सामान्य रूप से मनाया जाएगा. स्थानीय लोग इन हालात के कारण रोज़मर्रा के जीवन और कामकाज पर इसका असर महसूस कर रहे हैं.

रिपोर्ट- गुरजोत सिंह और शुभ राणा

एडिट- दीपक जसरोटिया

(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)