You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
'काला धन बताइए, सज़ा नहीं मिलेगी'
भारत सरकार ने कहा है कि काले धन के बारे में जानकारी देने की नई योजना के तहत घोषणाओं को गोपनीय रखा जाएगा और जानकारी का इस्तेमाल किसी को दंडित करने के लिए नहीं किया जाएगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारत सरकार में राजस्व सचिव हसमुख अधिया का कहना है, ''ये योजना कल से शुरू होगी और 31 मार्च 2017 को बंद हो जाएगी. इसके तहत काले धन की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 प्रतिशत टैक्स और जुर्माना देना होगा.''
भारत सरकार का ये भी कहना है कि कालेधन के बारे में अधिकारियों को जानकारी देने के लिए एक नई ईमेल आईडी बनाई गई है जिससे आम लोग अधिकारियों को जानकारी दे सकेंगे.
इससे पहले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने जानकारी दी है कि नोटबंदी के बाद पिछले एक महीने में छापों की कार्रवाई में 316 करोड़ रुपये से अधिक राशि जब्त की गई है.
सीबीडीटी का कहना है कि इसमें 80 करोड़ रुपये नए नोटों की शक्ल में मिले हैं. इसके अलावा 76 करोड़ रुपये के आभूषण भी ज़ब्त किए गए हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)