You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अफ़ग़ानिस्तान: तालिबान के हमले में 130 की मौत
अफगानिस्तान के एक सैनिक अड्डे पर हुए शुक्रवार को हुए तालिबान के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 130 हो गई है.
मृतकों में अधिकांश सरकारी सैनिक हैं.
हमला शुक्रवार रात बाल्ख प्रांत के शहर मज़ार-ए-शरीफ में हुआ. दोनों ओर से लड़ाई कई घंटे तक चली.
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि तालिबान के लड़ाके सेना की वर्दी में थे.
उन्होंने सैनिकों को उस वक्त निशाना बनाया जब सैनिक जुमे की नमाज पढ़ने के बाद मस्जिद से बाहर निकल रहे थे. और कैंटीन में बैठे हुए थे.
एक बयान में तालिबान ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है. इसमें कहा गया है कि उसके आत्मघाती हमलावरों ने इसे अंज़ाम दिया.
इस लड़ाई में दस तालिबान लड़ाकों की मौत हो गई और एक हमलावर को हिरासत में लिया गया.
सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान लड़ाके सेना की वर्दी में आए थे और वो झुंड में थे और चेकपोस्ट से होकर आए.
अमरीकी सेना के प्रवक्ता जॉन थॉमस नए इसे एक बड़ा हमला बताया. लेकिन उन्होंने अफ़गानिस्तान के सैनिकों की तारीफ़ की.
मजार-ए-शरीफ अफगानिस्तान नेशनल आर्मी की 209 कोर का मुख्यालय है, जो उत्तरी अफगानिस्तान के अधिकांश इलाके को सुरक्षा देता है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)