पूरी हुई अंतरिक्ष में चहलक़दमी

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) के वर्तमान शटल मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों ने तीसरी बार चलने के साथ ये सफ़र पूरा कर लिया है.
अमरीका के रॉबर्ट बेह्नकेन और ब्रिटेन मूल के पैट्रिक निकोलस ने पाँच घंटे 48 मिनट तक अंतरिक्ष में चलकर ट्रांक्वालिटी नोड की मरम्मत पूरा कर लिया हैं.
ट्रांक्वालिटी एक महत्वपूर्ण उपकरण है. इसकी मदद से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के यात्री पृथ्वी का अनोखा नज़ारा देख सकते हैं. इस काम के अलावा उन्होंने पहली बार इस मॉड्यूल के नए ऑबजर्वेशन डेक भी बनाए. इस ऑबजेर्वेशन डेक का नाम “कुपोला” है
सात खिड़कियों वाले ऑबजर्वेशन डेक के बीच की खिड़की का व्यास 80 सेंटीमीटर है. अंतरिक्ष में भेजे गए अब तक के ऑबजर्वेशन डेक में ये सबसे बड़ा है.

ट्रांक्वालिटी डेक में अंतरिक्ष यात्रियों के बचाव के लिए एक्सरसाइज़ मशीन, टॉयलेट और स्टेशन से बाहर में रॉबॉटिक उपकरण को चलाने के लिए दो वर्कस्टेशन भी है.
शुक्रवार को ट्रांक्वालिटी नोड की संस्थापना की गई थी फिर अगले दिन शनिवार और रविवार को पहला स्पेसवॉक किया गया. उपकरण लगाए जाने के दौरान ट्रांक्वालिटी नोड के कूलिंग और इलेक्ट्रिक प्रणाली को जोड़ा गया.
मंगलवार की रात थोड़ी बहुत मरम्मत के बात शटल सुचारु रुप से काम करने लगा है. स्पेस शटल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र को शुक्रवार को छोड़ देगा और इसके रविवार तक फ्लोरिडा पहुंचने की उम्मीद है.




























