You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सोशल: भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तानियों ने भेजे बधाई संदेश
सोमवार को पड़ोसी मुल्क़ पाकिस्तान में आज़ादी का जश्न मना था और मंगलवार को भारत में लोग तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं.
भारत के कई लोगों ने सोशल मीडिया के ज़रिए पाकिस्तान और वहां के बाशिंदों को आज़ादी की सालगिरह पर मुबारकबाद दी थी.
पाकिस्तान की तरफ़ से अब भारतीय को बधाई आई है. क्रिकेटर शाहिद आफ़रीदी ने बधाई देते हुए एक बड़ा ही भावुक सा ट्वीट किया है.
उन्होंने लिखा है, ''भारत को आज़ादी का दिन मुबारक हो. पड़ोसी नहीं बदला जा सकता. हमें प्यार, धैर्य और शांति से काम करने की ज़रूरत है. चलिए, इंसानियत को आगे बढ़ाएं.''
शाहिद अकेले नहीं है. शांति के लिए नोबल पुरस्कार जीतने वाली मलाला यूसुफ़ज़ई ने भी भारतवासियों को मुबारक़बाद दी है.
उन्होंने शाहिद के ही ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए उनकी बात का समर्थन किया है. उन्होंने कामना की है कि दोनों मुल्क़ शांति और शिक्षा के लिए एक साथ आगे आएं.
एक्ट्रेस और मॉडल मावरा ने भी ट्वीट करके भारत में अपने सभी चाहने वालों को बधाई दी है. उन्होंने भी शांति की कामना की है.
पाकिस्तान से आने वाले ज़्यादातर बधाई संदेशों में लोगों ने दोनों देशों के बीच शांति और प्यार की ही कामना की है. दोनों देशों में एक दिन के अंतर पर ही आज़ादी का जश्न मनाया जाता है.
बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)