You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सोशल- जब हज़ारों लोगों से 'घिरी' सनी लियोनी
राजनीतिक गलियारों में अक्सर रैलियों में भीड़ जुटने के क़िस्से आपने सुने होंगे.
अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां अपनी रैलियों में जुटने वाली भीड़ की तस्वीरें चुनावी प्रचार के लिए इस्तेमाल करती हैं.
नेताओं के बाद अभिनेताओं के बाहर निकलने पर भी भीड़ जुट जाती है. ऐसी ही एक तस्वीर गुरुवार को देखने को मिली.
ये भीड़ बॉलीवुड के ख़ान या कुमार के लिए नहीं, बल्कि सनी लियोनी के लिए जुटी थी.
सनी लियोनी केरल के कोच्चि में हैं. इस दौरान जब सनी अपने फैन्स से मिलने पहुंचीं तो वहां उनकी कार प्रशंसकों की भारी भीड़ से घिर गई.
सनी ने इस मौक़े की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ''कोच्चि (केरल) में मेरी कार प्यार के समंदर में. शुक्रिया.''
सनी एक प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए कोचि गई हुई हैं. सनी ने फैन्स की भीड़ वाला एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''मेरे पास शब्द नहीं हैं. कोच्चि के लोगों का शु्क्रिया. कोच्चि में लोगों के मिले प्यार से अभिभूत हूं.''
सनी लियोनी के इवेंट में भीड़ की तस्वीर वायरल हो रही है. ट्विटर पर सनी लियोनी ट्रेंड कर रही हैं.
पढ़िए किसने क्या कहा?
क्रांति रेड्डी नाम के यूजर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जब सनी स्टेज पर थीं, तब कुछ यूं नज़ारा था.
एक ट्विटर यूजर ने सनी लियोनी के लिए जुटी भीड़ की तुलना ट्रंप और ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीर से कर दी.
@goalsdomatter लिखते हैं, ''सनी लियोनी की कार हज़ारों लोगों की भीड़ से घिरी है. ये देखकर राहुल गांधी कुछ ऐसे रिएक्ट करेंगे.''
इससे पहले भी शाहरुख ख़ान की 'रईस' फ़िल्म के प्रमोशन दौरान काफ़ी भीड़ जुटी थी. इस प्रमोशन में भी सनी लियोनी आईं थीं. जहां भगदड़ मचने के बाद कुछ लोग घायल हुए थे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)