You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
फ़िल्म 'जलेबी' का पोस्टर: ट्रेन की खिड़की से झूलता किस और इंटरनेट पर धमाल
ट्रेन की खिड़की से झूलती प्रेमिका और उसे ट्रेन के बाहर खड़ा चूमता हुआ प्रेमी. बगल की दो खिड़कियों से झांकते लोग.
कुछ ऐसा ही दिखता है महेश भट्ट की आने वाली फ़िल्म 'जलेबी' का पोस्टर. महेश भट्ट ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है.
उन्होंने लिखा, "बदलती हुई इस दुनिया में जहां पुरानी कहानियों के ख़त्म होने के बाद उनकी जगह कोई नई कहानी नहीं आई है, हम पेश करते हैं हमे शा ज़िंदा रहने वाली एक प्रेम की कहानी. ये रहा जलेबी का पोस्टर.''
पोस्टर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. कुछ लोग इस पर नाराज़गी जता रहे हैं तो कुछ इस पर चुटकुले और मीम्स बना रहे हैं.
नाराज़ होने वाले इसलिए नाराज़ हैं क्योंकि उनका कहना है कि फ़िल्म का पोस्टर साल 1950 के कोरियाई युद्ध की एक ऐतिहासिक तस्वीर की नकल है.
कोरियाई युद्ध की तस्वीर में एक अमरीकी सैनिक ट्रेन से खिड़की से लटककर बाहर खड़ी अपनी पत्नी को चूम रहा है. इसे 'कोरियन वॉर गुडबाय किस' के नाम से जाना जाता है.
तस्वीर लॉस एंजिलिस टाइम्स के फ़ोटोग्राफ़र फ़्रैंक ब्राउन ने खींची थी.
इसके अलावा ट्विटर और फ़ेसबुक पर लोग इस पोस्टर को ज़िंदगी की अलग-अलग स्थितियों से तोलकर देख रहे हैं.
शिवा फ़िल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखते हैं, "आख़िरकार इमर्जेंसी विंडो का कुछ तो इस्तेमाल हुआ."
तेजन ने फ़िल्म के पोस्टर की डीडीएलजे के आख़िरी सीन से तुलना करते हुए लिखा है, "पुराने ज़माने और नए ज़माने के प्यार का फ़र्क''.
नींद ने 'ग़ालिब' निकम्मा कर दिया, वर्ना हम भी आदमी काम के थे!
सब कुछ उम्मीद के मुताबिक नहीं होता, मित्रों!
सच्चा दोस्त वही जो साथ मिलकर चुगली करे!
फ़िल्म में रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा हैं. वरुण मित्रा इस फ़िल्म से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. फ़िल्म 12 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)