You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ऑस्कर्स 2026: 'वन बैटल ऑफ़्टर अनदर' को बेस्ट फ़िल्म समेत छह अवॉर्ड मिले
पॉल थॉमस एंडरसन फिर से चर्चा में हैं. उनकी फ़िल्म 'वन बैटल ऑफ़्टर अनदर' ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समेत छह पुरस्कार जीते. जबकि फ़िल्म 'सिनर्स' को चार अवॉर्ड मिले.
अवॉर्ड की घोषणा होते ही फ़िल्म 'वन बैटल ऑफ़्टर अनदर' के दो सितारे, टेयाना टेलर और चेस इनफ़िनिटी, खुशी से उछल पड़े. इस फ़िल्म को 13 नॉमिनेशन मिले थे.
एंडरसन ने कहा, "1975 में ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्में थीं बैरी लिंडन, डॉग डे आफ्टरनून, जॉज़, नैशविले और वन फ्लू ओवर द कुकूज़ नेस्ट... इनमें से कोई सर्वश्रेष्ठ नहीं है, लेकिन उस दिन एक माहौल था. हमें इसका हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है. इस साल इतनी सारी बेहतरीन फ़िल्में आईं."
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 98वें अकेडमी अवॉर्ड्स की घोषणा हो रही है. इसमें अलग-अलग कैटेगरी में बेस्ट प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड्स दिए जाते हैं.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
रिकॉर्ड 16 नॉमिनेशन के साथ सुपरनैचुरल थ्रिलर फ़िल्म 'सिनर्स' सबसे बड़े अवॉर्ड, बेस्ट पिक्चर, की दौड़ में प्रमुख दावेदारों में से एक थी.
डायरेक्टर रेयान कूगलर की 'वैम्पायर' फ़िल्म अकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर के लिए भी प्रतिस्पर्धा कर रही है, लेकिन अब तक इसे बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिल चुका है.
ब्राज़ील के डायरेक्टर क्लेबर मेंडोंका फिलो की फ़िल्म 'ओ एजेंते सेक्रीतो' (द सीक्रेट एजेंट) कई कैटेगरी में गोल्डन स्टैच्यू जीतने की रेस में लैटिन अमरीका का प्रतिनिधित्व कर रही है: बेस्ट फ़िल्म, बेस्ट इंटरनेशनल फ़िल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट कास्टिंग.
स्पैनिश फ़िल्म 'सिराट' भी बेस्ट इंटरनेशनल फ़िल्म और बेस्ट साउंड के अवॉर्ड के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही है.
अब तक जिन्हें मिले ऑवर्ड्स
• बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एमी मैडिगन- वींपस (द ऑवर ऑफ़ डिसअपीयरेंस)
• बेस्ट एनिमेटेड फ़िल्म: केपॉप डेमन हंटर्स (द के-पॉप वॉरियर्स)
• बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फ़िल्म: द गर्ल हू क्राईड पर्ल्स
• बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन: फ़्रैंकस्टीन
• बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग: फ़्रैंकस्टीन
• बेस्ट कास्ट: वन बैटल ऑफ़्टर एनदर
• बेस्ट शॉर्ट फ़िक्शन फ़िल्म (टाई): द सिंगर्स और टू पीप्यूल एक्सचेंजिंग सैलाइवा
• बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: सीन पेन- वन बैटल ऑफ़्टर एनदर
• बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले: वन बैटल ऑफ़्टर एनदर
• बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: सिनर्स
प्रियंका चोपड़ा भी होस्ट
इस साल भी कॉनन ओ'ब्रायन ही ऑस्कर होस्ट करते नज़र आए. 2025 में उनके शानदार होस्टिंग प्रदर्शन के बाद उन्हें दोबारा यह ज़िम्मेदारी दी गई है.
उस साल उन्होंने मज़ेदार म्यूज़िकल परफॉर्मेंस दी थीं और अपने ओपनिंग मोनोलॉग में नामांकित कलाकारों पर हल्के‑फुल्के, प्यार भरे तंज कसे थे.
रात भर अलग‑अलग अवॉर्ड देने के लिए कई गेस्ट सितारों को भी बुलाया गया है.
कुछ ऐसे कलाकारों को भी अवॉर्ड प्रेज़ेंट करने के लिए आमंत्रित किया गया है, जो इस साल की बड़ी फ़िल्मों में दिखे लेकिन व्यक्तिगत तौर पर नामांकित नहीं हुए.
इनमें शामिल हैं पॉल मेस्कल ('हैमनेट'), चेज़ इन्फिनिटी ('वन बैटल आफ़्टर अनदर') और ग्विनेथ पाल्त्रो ('मार्टी सुप्रीम').
इसके अलावा अलग‑अलग कैटेगरी के अवॉर्ड्स पेश करने वालों में निकोल किडमैन, प्रियंका चोपड़ा जोनस, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐन हैथवे और क्रिस इवांस भी शामिल होंगे.
साथ ही पिछले साल के चारों विजेता एक्टर्स- एड्रियन ब्रॉडी, मिकी मैडिसन, कियरन कल्किन और ज़ो सल्डाना का भी नाम शामिल है.
ईरानी डॉक्युमेंट्री फ़िल्म मेकर्स ने ईरानी जनता को समर्पित किया नामांकन
इस साल के ऑस्कर समारोह ऐसे समय में आयोजित हो रहे हैं जब संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल ईरान के साथ युद्ध में हैं और इन तनावों का असर लॉस एंजेलिस में आयोजित समारोह के माहौल में साफ़ दिखाई दे रहा है.
ऑस्कर इतिहास में नामांकित होने वाली पहली ईरानी डाक्यूमेंट्री फ़िल्म 'कटिंग थ्रू रॉक्स' के निर्देशक सारा खाकी और मोहम्मद रज़ा ऐनी ने समारोह से कुछ मिनट पहले ऑस्कर रेड कार्पेट पर बीबीसी पर्शियन को बताया, "ईरानी जनता इस सब पीड़ा और कष्ट की हक़दार नहीं है. हम यह नामांकन अपने देशवासियों को समर्पित करते हैं."
समारोह की कुछ झलकियां
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.