You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
डिजिटल पेमेंट करने वालों की 'लगेगी लॉटरी'
नोटबंदी के बाद लोगों को डिजिटल पेमेंट के लिए उत्साहित करने के तहत नीति आयोग ने दो योजनाओं की घोषणा की है.
लकी ग्राहक योजना के तहत पचास रूपए से तीन हज़ार की डिजिटल खरीदारी करने वालों को लकी ड्रा के ज़रिए एक लाख तक का इनाम मिल सकता है.
नीति आयोग के प्रमुख अमिताभ कांत ने इस बारे में घोषणा करते हुए बताया कि दूसरी योजना डिजी धन योजना है जो व्यापारियों के लिए है जिसमें पचास हज़ार तक का इनाम है.
उन्होंने बताया कि ये योजनाएं 25 दिसंबर से 14, 2017 अप्रैल तक चलेंगी.
14 अप्रैल 2017 को इस योजना के तहत उपभोक्ताओं के लिए एक करोड़ तक के इनाम होंगे जबकि व्यापारियों के लिए पचास लाख तक के इनाम होंगे.
उधर आर्थिक मामलों के मंत्रालय के सचिव शक्तिकांत दास ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि गांवों में जहां पैसों की कमी की शिकायतें आ रही हैं वहां पैसे पहुंचाने की व्यवस्था हो रही है.
उनका कहना था कि अब पूरा ध्यान पांच सौ के नए नोट प्रिंट करने पर है.
उन्होंने बताया कि जितने पुराने नोट अर्थव्यवस्था से निकाले गए थे, उतनी ही रकम का आधा हिस्सा तक नए नोटों में महीने के अंत तक सर्कुलेशन में आ जाएगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)